सोनाली हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

दिव्यांग दीपक सोनाली से करता था एक तरफा प्यार, डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर साथियों के साथ मिलकर कर दिया हत्या

डोमचांच। डोमचांच के चर्चित सोनाली उर्फ सोनी कुमारी हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़। गिरफ्तार आरोपियों में भरत कुमार उर्फ कारू 27 वर्ष पिता स्व. बढ़न राम निवासी मंझलीटांड़, संतोष मेहता 35 वर्ष पिता लखन लाल मेहता निवासी मसनोडीह व संजय मेहता 26 वर्ष पिता चंदन मेहता निवासी नवाडीह डोमचांच शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों को पूछताछ व चिकित्सकीय जांच के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस के पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि सोनाली की हत्या की साजिश करीब छह माह पूर्व से रचा जा रहा था। दीपक साव ने भरत कुमार उर्फ कारू को छह महीना पहले ही सुपारी दे दिया था। पुलिस ने इस मामले में सोनाली का मोबाइल और दो सीम कार्ड भी बरामद किया है़। जानकारी के अनुसार पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों दीपक साव पिता नारायण साव निवासी महथाडीह व रोहित कुमार मेहता पिता नन्दलाल मेहता निवासी सिमरिया को पहले ही जेल भेजा गया है। पुलिस ने घटना के बाद मृतका के पिता ढाब रोड निवासी सुनील कुमार पिता स्व बैधनाथ साव के आवेदन पर 25 मार्च को थाना कांड संख्या 31/23 दर्ज किया था। 21 मार्च को ही सोनाली का अपहरण किया गया था, पिता ने उस समय ही पुलिस को सूचना दी थी।

एक तरफा प्यार की भेट चढ़ गई सोनली पुलिस जांच में अपराधियों ने बताया कि सोनाली से दिव्यांग दीपक एक तरफा प्यार करता था। शादी से इंकार करने पर प्रतिशोध की भावना में उसने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर साथियों के साथ मिलकर सोनाली की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर पत्थर डाल कर खदान में फेंक दिया था़ यह हत्याकांड पूरी तरह चर्चा में आया तो लोगों ने शव की बरामदगी को लेकर घंटों सड़क जाम कर दिया था। भारी दबाव के बीच पुलिस ने शव को अंबादाह खदान से बरामद किया था। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन व अन्य सामान को बरामद किया गया था।

बेहराडीह में निकला कैंडल मार्च:- सोनाली की निर्मम हत्या के खिलाफ बुधवार को बेहराडीह मे कैंडल मार्च निकाला गया। पीड़ित परिवार को न्याय व हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी देने की मांग राज्यसरकार वा पुलिस प्रशासन से किए। कैंडल मार्च का नेतृत्व पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेहता ने किया. मौके पर आदर्श कुमार पासवान, मनु पासवान, विक्रम यादव, उमेश मेहता, भोला पासवान, सीताराम साव, महावीर साव, चंदन साव, सोनू पासवान, रामचन्द्र पासवान, रंजन दास, अर्जुन दास, डीलचंद दास, कैलाश मेहता, सुभाष मेहता, अजय साव आदि मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *