सेवानिवृत्त रेंजर के परिवार को बंधक बना 40 लाख की डकैती

हथियार बंद 7 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम


नामकुम। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेंजर रुद्र नारायण प्रसाद समेत अन्य परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर में डकैती की। डकैतों ने 15 लाख नकद एवं जेवरात मिलाकर 40 लाख की डकैती कर फरार हो गए। घटना वुधवार की रात 7:30 की है। सूचना पर पहुंची टाटीसिलवे पुलिस एवं फोरेंसिक जांच टीम छानबीन की। मामले में रेंजर ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेंजर की बहु नीता ने बताया कि वुधवार की शाम 7:30 बजें किचन में खाना बना रही थी। घर में उनकी सास सावित्री देवी एवं दो साल का बेटा था। अचानक तीन युवक किचन जबकि चार अन्य युवक सीढ़ी से नीचे उतरे। सभी के हाथ में पिस्तौल एवं चाकू था। पिस्तौल दिखाकर तीनों के हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। युवकों ने नीता से कहा हल्ला करोगी तो गोली मार देंगे। रेंजर का कमरा कहा है उसकी चाबी दो हम सिर्फ पैसा लेंगे तुम लोगों को कुछ नहीं करेंगे। चाबी नहीं होने की बात कही तो उनलोगो ने सावित्री देवी से चाबी मांगते हुए कहा कि नहीं दोगी तो पोता को मार देंगे एवं बहु का इज्जत लूट लेंगे। उन्होंने महिलाओं से छेड़खानी भी की। इसके बाद युवकों ने तीनों का मुंह पर प्लास्टिक टेप लगा कमरे में बंद कर दिया।
अपराधियों ने उन्हें एवं चालक चंदन कुमार शर्मा बंधक बनाकर सभी कमरे में रखें अलमीरा एवं बॉक्स पलंग की छानबीन कर पैसे एवं गहने ले भागे।
रेंजर की पत्नी ने बताया कि बिगत तीन चार दिन से बाइक से दो युवक घर के आसपास आना जाना करते थे। संभवतः डकैती में उनकी भी संलिप्तता हो सकती है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द केस का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *