सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआडांड़। शिव आराधना के पवित्र माह श्रावण की पहली सोमवारी के अवसर पर प्रखंड भर में भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। प्रखंड के बाजार में स्थित शिव मंदिर में हर-हर महादेव जयकारा दिन भर गूंजता रहा। यहां भक्तों ने बेल पत्र, धतूरे का पुष्प वा दूध तथा जल से अभिषेक कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
इधर बेल टोली ,आईआरबी कैंप मंदिर, महावीर मंदिर, में भी दोपहर तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 436








