सूरज कुमार /महुआडांड
महुआडा़ड। महुआडांड मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पर राजडंनडा के समीप दो बाईक की आपने सामने टक्कर हो गई। जिसमें वरदौनी कला निवासी गुप्तेश्वर सिंह उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गुप्तेश्वर सिंह बीज लेकर महुआडांड़ बाजार से अपने गांव वरदौनी कला जा रहा था। वहीं विपरित दिशा से आ रही दुसरा बाईक सवार से सीधे टक्कर हो गया। टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल वाहन भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि दूसरे बाइक पर ग्राम चटकपुर के एक युवक और एक युवती सवार थे युवक का पैर टुट गया है। और युवती का सर में चोट है और रक्त स्राव हो रहा था।
घटना की जानकारी प्राप्त होती है महुआंडा़ड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। और दोनों मोटरसाइकिल को कब्जे में कर थाना लाया गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के तैयारी में जुड़ गई है। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 108 एम्बुलेंस वाहन से मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआंडा़ड लाया गया है। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक युवती को इलाज सुर्या हास्पिल महुआंडा़ड में किया जा रहा है। जिसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








