बड़कागांव( हजारीबाग )। श्रावण के पहली सोमवारी पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद वा एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बुढ़वा महादेव मंदिर बड़कागांव में विधिवत पूजा अर्चना किए। सामूहिक रूप से इन्होंने भगवान शिव पर पुष्प बेलपत्र चढ़ा कर जलाभिषेक किए। पहली सोमावरी पर पूरा मंदिर परिसर शिव भक्तों से भरा हुवा रहा। हर हर महादेव के जयकारे से पुरा बुढ़वा महादेव परिसर गुंजायमान रहा।
बुढ़वा महादेव के विकास के लिए बनाया जा रहा है डीपीआर: अंबा प्रसाद
विधायक ने कहा कि बुढ़वा महादेव का सुंदरी करण आवश्यक है। बुढ़वा महादेव के विकास के लिए जिला अभियंता को डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें मुख्य रुप से पूरे बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर का सुंदरीकरण, जगह-जगह पर गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही यहां बिजली पहुंचेगा।
मौके पर बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव झमन प्रसाद,कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपप्रमुख वचनदेव कुमार समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








