रंजीत कुमार यादव
कुंदा। सावन माह के पहली सोमवारी के दिन महादेव मठ मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर पुष्प, बेलपत्र व जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव, जय जय भोलेनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पूजा को लेकर मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं का भिड़ अहले सुबह से मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन करने के उमड़ पड़ी। वही प्रतापपुर प्रखंड के कावरियां भक्तों ने अमझर नदी से जल भरकर करीब 20 किमी पैदल चलकर महादेव मठ स्थित शिव गुफा में विराजमान शहस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु भगवा रंग के वस्त्र में नजर आ रहे थे। मंदिर का मुख्य आकर्षण तीनों दिशा से निकलने वाली तीन नदी का संगम के साथ शिव गुफा को छू कर निकलना व पहाड़ के तरास कर बने शिव गुफा में विराजमान शास्त्र शिवलिंग आकर्षक का केंद्र है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु पूजा अर्चना के बाद यहां का प्राकृतिक सौंदर्य को अवलोकन करते हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








