केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र में अवैध आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध बड़कागांव वनविभाग वा केरेडारी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने छापामारी कर पहरा में अवैध रूप से चल रहे आरा मील को तोड़ दिया गया। साथ ही मशीन को पुलिस कर्मियों ने कब्जे में कर लिया। साथ ही 100 से अधिक बोटा स्टॉक लकड़ी को भी जब्त किया गया है। आरा मशीन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई से संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुवा है।

थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेटा ने कहा अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग के सहयोग से छापा मारी कर भरी मात्रा में लकड़ी का बोटा, वा मशीन को जब्त किया गया है। साथ ही मील घर को तोड़ दिया गया है। मामले का जांच चल रहा है। आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








