सांगोद न्हाण के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला


बी एम राठौर

सांगोद 9 मार्च को यहां बाजार पक्ष की बारह भाले की न्हाण सवारी के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ भाड़ वाली जगह पर सवारी के दौरान हुई घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में घायल युवक को सांगोद चिकित्सालय भर्ती करवाया गया जहां युवक का उपचार किया गया। इस दौरान अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सांगोद निवासी बुद्धिप्रकाश कुशवाह न्हाण की सवारी में भीड़ को हटाने के लिए झाडू मारते युवकों के स्वांग के साथ था। इसी दौरान झाडू मारने के मामले में बुद्धिप्रकाश का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। बात बढऩे पर युवकों ने चाकू निकालकर बुद्धिप्रकाश के पीठ पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद कुछ देर सवारी भी रूकी रही। बाद में पुलिस व अन्य लोगों ने जैसे तैसे मामलें को शांत किया। बुद्धिप्रकाश को सांगोद अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *