बी एम राठौर
सांगोद 21 फरवरी पंचायती राज मन्त्रालिक कर्मचारी संघ की ओर से पंचायत समिति सागोद के परिसर में जारी सागोद उप शाखा के मन्त्रालिक कर्मचारी संघ के धरने के दूसरे दिन अपनी मांगो के समर्थन में राज्य सरकार के मुखिया का ह्रदय परिवर्तन करवाने के लिए लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मीडिया प्रभारी रामकरण नायक ने बताया कि मन्त्रालिक कर्मचारी संघ की उप शाखा सागोद का आधे दिन कार्य बहिष्कार कर सभी कर्मचारी फिल्ड व कार्यालय के मन्त्रालिक कर्मचारी धरने स्थल पर डटे रहे और सामुहिक रूप अपनी मांगो के समर्थन में ढोलक पेटी के साथ हनुमान चालीसा का संगीत मय पाठ किया गया। ईसमे महिला कार्मिक भी शामिल रही। धरना स्थल पर संरक्षक हरिश चिचोदिया,उपाध्याय प्रेम नारायण वैष्णव,कोषाध्यक्ष बिरधिलाल सुमन,हेमराज नागर,कृष्णावतार गौतम वरिष्ठ सहायक,सुरेन्द्र मीणा सहायक प्रशासनिक अधिकारी,नवल किशोर नायक,बद्री लाल नायक,कैशव यादव,सन्ध्या वर्मा,कृष्णा नागर,नरेश शर्मा,जगदीश प्रसाद मीना,सीताराम सैनी,ओम सैनी,ललित शर्मा सहित सभी मन्त्रालिक कर्मचारी शामिल रहे हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








