झामुमाें सलगा पंचायत कमिटी का गठन अध्यक्ष बनी देवंती देवी, सचिव बने संदीप



केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पंचायत स्तरीय बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार की। बैठक में झामुमो प्रखंड कमिटी के उपस्थिति में सलगा पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष देवंती देवी, उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभा देवी वा कार्यकारिणी समिति मनोनित किया गया। मौके पर प्रखंड कमिटी के योगेश्वर महतो, खेमराज महतो वा चंद्रिका रजक ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किए। अतिथियों ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक परिवार हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने का प्रयास करें। हेमंत सरकार में विकास की धाराएं बह रही है ।किसी भी तरह का समस्या हो तो हमें तुरंत याद करें उसे तुरंत निपटारा किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कमेटी के योगेश्वर महतो ,खेमराज महतो ,चंद्रिका रजक ,विनय कुमार, विजय राणा ,सुनैना देवी , प्यासो देवी, सारों देवी ,निरासो देवी समेत अनेको व्यक्ति बैठक में उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *