विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी में 1.65 करोड़ के योजनाओं का की शिलान्यास

घाघरा डैम तक सड़क निर्माण होने से पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा-अंबा प्रसाद

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पहरा में घाघरा डैम जाने वाली सड़क निर्माण कार्य गुरूवार से शुरू किया जायेगा। जिसका शिलान्यास बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा गुरुवार को नारियल फोड़कर किया गया। इसके अलावे हेवई में कब्रिस्तान चार दिवारी निर्माण कार्य का भी विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण का कार्य 1 करोड़ 40 लाख वा कब्रिस्तान चार दिवारी में लगभग 25 लाख रूपया से लागत से होगा।
मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि घाघरा डैम तक सड़क निर्माण होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। उक्त सड़क निर्माण हेतु डीएमएफटी मद से प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान किया गया हैं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, मुखिया भारती देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, धीरेंद्र साव, पवन साव, गणेश साव, उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज साव, मोहम्मद जिलानी, मजहर अंसारी, पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, अनिल साहू महेंद्र यादव, जगदेव कुमार, मोहन कुमार, कौशल्या देवी, समाजसेवी राजेंद्र साहू, तिलेश्वर महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!