वन विभाग वा प्रतापपुर पुलिस ने पोस्ते की खेती नहीं करने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर


प्रतापपुर (चतरा)। पोस्ते की खेती करने तथा पोस्ते के सेवन से होने वाले हानियों, दुष्प्रभावों तथा बीमारियों को लेकर मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरहे, शिकारपुर सहित अन्य गावों में बैठक कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व वन क्षेत्र प्रभारी वनपाल रितेश एवं पुलिस निरीक्षक सह ने संयुक्त रुप से किया। जागरुकता बैठक में वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि पोस्ते की खेती करना तथा करवाना, पोस्ते का सेवन करना गैर कानूनी है। कहा कि पोस्ते की खेती करने से खेत बंजर हो जाता है। इसके अलावे पोस्ते की खेत में काम करने वाले महिला तथा पुरुष मजदूर गंभीर बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है। इसके अलावे महिलाओं को असमय गर्भपात हो जाता है तथा बांझपन भी हो जाता है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *