पूर्व विधायक ने प्रतापपुर सहित चतरा विधानसभा के क्षेत्र के लोगो के शांति व सौहार्द का किए कामना
प्रकाश कुमार / प्रतापपुर
प्रतापपुर(चतरा)। लोक आस्था का महापर्व छठ प्रतापपुर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उदयमान सूर्य को अर्ध अर्पण के साथ छठ पर्व संपन्न हुवा। छठ महा पर्व पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने परिवार समेत सोमवार सुबह उगते हुये सूर्य को दूध वा जल से अर्ध अर्पित किए। इस दौरान उन्होने सपरिवार प्रत्यक्ष रूप से सूर्य का उपासना करते हुये प्रतापपुर वासियो सहित चतरा विधानसभा वासियों के लिए शांति व सौहार्द की कामना किए। साथ ही श्रद्धालुओ के बीच प्रसाद का वितरण किया। मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के साथ प्रमुख स्मिता प्रकाश, अर्जुन पासवान, कपिल पासवान, सतेन्द्र पासवान, पाजेश पासवान समेत कई लोग मौजूद थें।
पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने घूम- घूम कर छठव्रतियो के घर जाकर किया प्रसाद ग्रहण
पूर्व विधायक जनार्दन पासवान सोमवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो के आलाबे हन्टरगंज, जोरी,चतरा,कान्हाचट्टी सहित कई प्रखंडो का भ्रमण कर घूम घूम कर छठव्रतियो के घर छठमहापर्व का प्रसाद ग्रहण किया। तथा छठव्रतियो से आशिर्वाद भी लिया ।मौके पर पूर्व विधायक श्री पासवान ने कहा कि छठमहापर्व मे प्रत्यक्ष रूप से सूर्य की उपासना किया जाता है। यह पर्व पुरे जिले मे शांति व सौहार्द वातावरण मे संपन्न हो गई है। मै आप सबो का सच्चा सिपाही हुं, झूठ फरेब हम नही जानते हैं। सूर्य देव का प्रत्यक्ष पूजा अर्चना किया हुं। मै हमेशा चतरा के जनता के हीत मे ही काम करना चाहता हुं। चतरा का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। तथा आप लोगो के शरण मे रहना हमे अच्छा लगता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








