सिर्फ चापाकल लगवाने से नही होगा क्षेत्र का विकास, बने सड़क, मिले युवाओं को रोजगार
बड़कागांव। हजारीबाग जिला के केरेडारी वा बड़कागांव प्रखंड में कोल परियोजना होने के बावजूद विकास से अधूरा है। कोयले के उत्खनन वा बालू का रॉयल्टी सबसे अधिक बड़कागांव विधान सभा से राज्य सरकार को मिलता है। इसके बावजूद क्षेत्र का विकास नगण्य है। यहां के रॉयल्टी का पैसा से दूसरे जगह विकास योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। बड़कागांव के समाज सेवी सोनू इराकी ने कहा की बड़कागांव विस क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा का अभाव है। हमारे क्षेत्र के रॉयल्टी के पैसे से दूसरे विस क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। और बरकागांव विधायक जिला योजना समिति की बैठक में चुप्पी साधे हुऐ है। आगे कहा की बड़कागांव और केरेडारी में सिर्फ चापाकल का योजना पास हो रही है। बड़कागांव में पार्क, बस स्टैंड केरेडारी में मॉडल मार्केट का निर्माण कराने, केरेडारी मेन चौक के पास 20 से 25 दुकान बना कर वहां के स्थानीय लोगों का देने की बात कहे। साथ ही युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू ने हजारीबाग उपायुक्त से मिल कर क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का अपील करेंगे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








