PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों

रांची खूंटी:PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता से खूंटी के कुछ पुलिस पदाधिकारियों ने आज मुलाकात की। पुलिस कप्तान अमन कुमार के निर्देश पर तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, रनिया थानेदार सत्यजीत कुमार एवं जारियागढ़ थानेदार पंकज कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे। दिनेश गोप के माता-पिता रांची में एक झोपड़ीनूमा घर में रहते हैं। इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस दिनेश के पिता कामेश्वर गोप, मां और बहनोई परमेश्वर यादव से मिली। उनसे अपील किया कि दिनेश गोप को सरेंडर करने के लिए प्रेरित करें। इंस्पेक्टर दिग्विजय ने पिता से कहा कि बड़े-बड़े नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। सरकार की सरेंडर पॉलिसी का फायदा उठा रहे हैं। कुछ सालों की जेल खटने के बाद अपने परिवार के साथ सुकून की जिंदगी जी रहे हैं। दिनेश से कहिए कि वह भी सरेंडर कर दे। कुछ सालों की सजा भुगते और फिर परिवार के साथ सुकून से रहे।वहां मौजूद सुप्रीमो की मां ने इंस्पेक्टर को बताया कि कई सालों से उनकी दिनेश गोप से बातचीत नहीं हुई है और न ही वह घर आया है। उनका छोटा बेटा यानी दिनेश का छोटा भाई सुरेश गोप भी साल 2003 में मुठभेड़ में मारा गया था। वह नहीं चाहती कि उनके दूसरे बेटे के साथ भी कोई अनहोनी हो। हालांकि घरवालों ने कहा कि अगर दिनेश से किसी तरह भी संपर्क होगा तो उसे सरेंडर करने को कहेंगे।यहां याद दिला दें कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम है। इसमें झारखंड पुलिस की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *