बड़कागांव। हजारीबाग मुख्य पथ स्थित लिखलाही घाटी में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को घटनास्थल से बड़कागांव पुलिस पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए हजारीबाग भेजवाया। बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हजारीबाग भेज दिया गया है एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 578








