रामनवमी पर्व को लेकर केरेडारी प्रखंड प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च,

संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखते हुए वहां की गतिविधियों का किया गया मुआयना

केरेडारी(हजारीबाग)।रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा,अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में उपस्थित फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान बीडीओ श्री बेसरा ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखते हुए वहां की गतिविधियों का मुआयना किया।थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि रामनवमी पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकालकर स्थानिय लोगों में सुरक्षा का अहसास दिलाया गया है।

फ्लैग मार्च में शामिल प्रशासन

वहीं फ्लैग मार्च के दौरान केरेडारी मुख्यालय स्थित भ्रमण कर स्थानिय दुकान्दारों और आस पास मौजूद लोगों से कहा गया कि किसी संदिग्ध ब्यक्ति या संदिग्ध वस्तू दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सुचना दें कोई भी ब्यक्ति किसी पर अभद्रता कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। चौक चौराहे एवं सड़क किनारे वाहन मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पर्व के दौरान आपके कारण आवागमन बाधित होता है तो कठोर कारवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *