यूजर्स की बढ़ी टेंशन, मोबाइल नंबर चालू रखने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है कंपनी ने अपने सबसे सस्ते प्लान को 57% महंगा कर दिया है, एयरटेल ने अपने 99 रुपये वाले बेस प्लान को 19 को सर्कल से हटा दिया है। अब कंपनी का बेस प्लान 155 रुपये का हो गया है। अब यूजर्स को अपने एयरटेल नंबर को चालू रखने के लिए कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना जरूरी होगा। कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल नवंबर से हटाना शुरू कर दिया था ।
कंपनी ने जनवरी 2023 के आखिर में इस बेस प्लान को बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, नॉर्थ-ईस्ट, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी यूपी में ऑफर करना बंद कर दिया था। इन राज्यों में भी एयरटेल का बेस प्लान अब 155 रुपये हो गया है।

99 रुपये और 155 रुपये वाले प्लान क्या फर्क होगा ।

99 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था। इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता था। इस प्लान में कंपनी 200MB डेटा ऑफर करती थी। अब कंपनी इस प्लान की जगह 155 रुपये वाला बेस प्लान ऑफर कर रही है।
155 रुपये के प्लान में आपको 24 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में टोटल 1GB डेटा ऑफर दिया जा रहा है। इस प्लान के सब्सक्राइबर देश भर में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। व 300 SMS कर सकते हैं ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *