रंजीत कुमार यादव
कुंदा। चतरा जिला के कुंदा प्रखंड में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कुंदा प्रखंड मुख्यालय समेत सभी पंचायतों में कलश यात्रा का निकाला गया। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कुंदा प्रखंड के नवादा पंचायत में मुखिया भरत यादव के उपस्थिति में सिंदूरी गांव में गुदतुड़वा अमृत सरोवर तलाब में अमृत वाटिका का निर्माण कराया गया। यहां मुखिया भरत यादव ने अपने सहयोगी कर्मियों वा ग्रामीणों के साथ देश के प्रति समर्पण भाव, एकता वा अखंडता का शपथ लिए।

मुखिया भरत यादव ने कहा पिछले साल के भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन्होंने पंचायत वासियों से हर घर में तिरंता फहराने का अपील किए।
मौके पर नवीन यादव, सुनील यादव, छोटू गंझू,संजय गंझु, शीतल गंझू, शिवदयाल गंझू, मुगेशवर गंझू ,नागेशर गंझू,संतोष गंझू, कामेशर गंझू समेत कई लोग मौजूद थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





