मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को बहिस्कार पर रोज़गार को बीडीओ ने हटाया
मुखिया भी नही शामिल हुई कार्यक्रम में, जैसे तैसे लोग सफल किए कार्यक्रम
केरेडारी (हजारीबाग)। भारत सरकार का आभियान मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को बहिस्कार करना रोज़गार सेवक को महंगा पड़ा। मामला केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पंचायत का है। इस मामले में बेंगवरी पंचायत के मुखिया बेली कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने रोजगार सेवक हारून रशीद के खिलाफ कार्यक्रम का बहिष्कार करने का शिकायत डीसी वा केरेडारी बीडीओ से किए है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र देकर रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने का मांग किया है।
बीडीओ ने रोजगार सेवक को पंचायत से हटाया

मामला को संज्ञान में आते ही केरेडारी बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा के द्वारा फिलहाल रोजगार सेवक को बेंगवरी पंचायत से हटा दिया गया है। वही इन्होंने कहा कि मामला राष्ट्र हित से जुड़ा हुवा है। इस तरह के कार्यक्रम का बहिष्कार करना कानूनन अपराध है। संबंधित कर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी किया जायेगा। वही बीपीओ सुमन कुमार ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। जांच कर कार्रवाई किया जायेगा।
मुखिया खुद रही कार्यक्रम में अनुपस्थित, और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की कर दी अनुशंसा

वही दूसरी ओर बेंगवरी के पंचायत के मुखिया बेली कुमारी स्वयं कार्यक्रम में अनुपस्थित रही। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जानकारी के अभाव में शामिल नहीं हुवे। मुखिया स्वयं अनुपस्थित होने के बावजूद रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करना सवालों के घेरे में है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





