अपने हक अधिकार के लिए एक जुट हो विस्थापित प्रभावित भू रैयत :- संजीव बेदिया

केरेडारी। केरेडारी में चट्टीबारियातु पंचायत भवन परिसर में जेएमएम का कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनेश पासवान और संचालन चंद्रिका रजक ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया शामिल हुवे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि केरेडारी में कोल कंपनिया अपने गिद्ध दृष्टि बनाएं हुए हैं। उक्त कंपनियों को पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए अपने हक अधिकार के लिए यहां के लोग एकजुट हो। कंपनी विस्थापितों को झारखंड सरकार के नीति के तहत 75 प्रतिशत नौकरी में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। कंपनी के बिचौलियों के झांसे में ना आवे। आप सभी विस्थापित रैयत सूची तैयार करें मैं विस्थापितों के नौकरी के लिए जिले के उपायुक्त से लेकर राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन तक आपकी आवाज और मांग को बुलंदी के साथ रखते हुए रोजगार दिलाने का काम करूंगा। क्षेत्र में आजसू और भाजपा के लोग क्षेत्र को बेचने का काम कर रहे हैं। आजसू और भाजपा से बचकर रहना होगा! वहीं देश राज्य और क्षेत्र को बचाने के लिए भाजपा आजसू से बचना होगा। कंपनी को निर्देश देते हुए कहा कि कंपनी स्थानीय भू विस्थापित रैयतों को हक अधिकार दे और समन्वय बना कर काम करे।


कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष विनेश पासवान प्रखंड सचिव चंद्रिका रजक बड़कागांव विधायक सभा के मुख्य संयोजक संजय सिंह रफीक मियां सफीउल्ला अंसारी समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कई लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े। संदीप कुमार नायक, बसंत कुमार साव, राजीव कुमार साव, बादल कुमार साव, कमलेश मुंडा, अमित नायक, जितेंद्र राणा, अरबिंद बिरहोर, छकन कुमार दास समेत लगभग डेढ़ सौ लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया। संजीव बेदिया ने सभी को पार्टी सद्स्यता पत्र और माला पहनाकर स्वागत किए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनेश पासवान प्रखंड सचिव चंद्रिका रजक कोषाध्यक्ष बंधू साव, तापेश्वर राम, सूरज रजक, बड़कागांव प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी हेमंत भुइयां रामस्वरूप सिंह रफीक अंसारी काली महतो मुबारक मियां बीस सूत्री सदस्य अताउल्ला समेत बडी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिला पुरुष शामिल थे!

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *