मानसून की आंख मिचौली से किसानों की उड़ी नींद, फसल की बुआई के लिए मुसीबत बनी कम बारिश

सूरज कुमार/ महुआडांड़। लातेहार जिले के किसान फिर परेशान होने लगे हैं। मॉनसून की आंख मिचौली के खेल से किसानो का चैन उड़ गया है। अच्छी बारिश नही होने पर किसान हताश और परेशान है। जहां एक ओर पिछले साल सूखा पडने से किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। वहीं इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने से बिचड़ा सूखने लगा है। किसान अपने बिचड़े को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहे है।

बारिश काम मात्रा होने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानो को अब अपने खेत में हाइब्रिड पैडी वाले धान की सीधी बुनाई करने का सलाह दिए है। कृषि पदाधिकारी ने कहा की किसान अब उन्नत बीज के धान की सीधी बुआई कर सकते है। इसके लिए किसान पीएसी 807 जो की 105 दिन में और सहभागी 110 दिन में तैयार हो जाता है। जिसका बुनाई कर सकते है। इसकी बुआई, जोताई के साथ कर सकते हैं। इसके लिए पर्याप्त वर्षा से कम में धान तैयार हो जाता है। साथ ही किसान खेत की नमी के अनुसार दूसरे और तीसरे किस्म के भूमि में दलहन और तिलहन की खेती पर जोर दें। वहीं खेत के मेढ़ पर अरहर की फसल लगाने पर जोर दिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *