सूरज कुमार / महुआडांड़
झारखंड के गौरव नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नये नामांकन के लिए आवेदन जारी किया गया है। विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन को लेकर 10 से 12 वर्ष के बच्चों को सत्र 2023-24 मई नामांकन हेतु लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया जायेगा, जो की पूरी तरह निशुल्क है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने बताया की आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2023 से ही शुरू कर दिया गया है। अंतिम 31 अगस्त 2023 तक आवेदन लिया जाएगा।
वही परीक्षा की तिथि के संबंध में उन्होंने बताया की 8 अक्टूबर 2023 को नए सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। जिसके लिए 25 सितंबर 2023 से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। ज्ञात हो इस विद्यालय में नामांकन के लिए देशभर से छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








