चौपारण। चौपारण प्रखंड में चर्चित डॉ तौफीक आलम के महराजगंज स्थित क्लिनिक पर अपराधियों ने बीते देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय सभी घर के अंदर सोए हुए थे। अपराधियों ने क्लिनिक के सामने खड़ी उनके कार पर निशाना साध कर अपराधियों ने गोलीबारी किया।
इस सम्बंध में डॉ तौफीक आलम के पुत्र डॉ एमडी गज़नफ़र ने बताया कि गुरुवार के सुबह जब उठे तो देखा कार के बाएं साइड का शीशा टूटा हुआ था.लगा कोई पत्थर मार कर फोड़ा होगा। बुधवार दोपहर एक बजे एक मोबाइल नम्बर से फोन आया। फोन पर सरकार गिरोह के नाम पर लेवी का मांग किया गया। और पैसा कहां और किसको देना है, इसकी सूचना फोन पर देने की बात कही। जिसके बाद डॉ एमडी गज़नफ़र ने अपने क्लिनिक में लगे सीसीटीवी में सर्च किए। तो रात के लगभग 12 बजकर 20 मिनट में एक अपाची बाइक से दो युवक दुकान के सामने रुके दो से तीन फायरिंग किया। उसके बाद वे लोग इटखोरी के तरफ भाग निकले। घटना के दौरान दोनों युवकों के चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था साथ अपराधियों ने गाड़ी के पास एक पर्ची भी छोड़ गए।

जिसमें सरकार गिरोह ऊपर लिखा हुआ है, और व्यापारियों से लेवी नही देने पर बुरा अंजाम होने की बात लिखा है।
घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने कहा मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, अपराधी जल्द ही पुलिस के गिराफ्त में होंगे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








