कटकमदाग में दहेज का भेंट चढ़ी नव विवाहिता, पति गिरफ्तार

एक माह पूर्व हुवा था विवाह, चार लोग नामजद, गांव में छाया मातम

हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में एक विवाहिता को फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया। मृतिका 18 वर्षीय मालो देवी पसई गांव के विकास यादव की पत्नी है। मृतिका के पिता कुसुंभा निवासी सुरेश यादव ने दहेज हत्या पुत्री की हत्या करने का आवेदन थाना में दिया है। आवेदन में अपने दामाद विकास यादव और उसके दो भाई और भाभी को आरोपी बनाया है। घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने पसई गावं में विवाहिता का अंतिम संस्कार किया।

नवविवाहिता

मृतक के परिजनों ने बताया की माला देवी का विवाह 13 जून 2023 को हुआ था। विवाहिता का शव ससुराल के बाथरूम में लटकता मिला। दर्ज प्राथमिकी में सुरेश यादव ने अपने दामाद समेत उसके भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका सुरेश यादव की एकलौती पुत्री थी, हत्या की खबर सुनते ही कुसुम्बा गांव में मातम छा गया।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वही मृतिका के पति विकास कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *