महुआडांड में छठ महापर्व पर व्रतियों ने किया खरना, व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

महुआडांड़। महुआडांड प्रखंड में महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों पर हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। शनिवार को छठ व्रतियो ने दूध से बने खीर को भगवान को अर्पण कर खरना किए।

बता दें कि छठ पर्व में विशेषतः भगवान सूर्य और माता छठी की पूजा की जाती है। षष्ठी तिथि के दिन डूबते हुए सूर्य की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को उत्तर और पूर्वी भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है।

छठ पर्व में खरना का महत्व
कठिन व्रतों में आने वाले छठ पर्व में कई विशेष नियमों का पालन किया जाता है। खरना के दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और छठी माता का प्रसाद बनती है। साथ ही बिना शोर गुल के बने प्रसाद का ग्रहण करती हैं। खरना के उपरांत 36 घंटो का उपवास शुरू होता हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *