महुआडांड। संत जेवियर महाविद्यालय, महुआ डांड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय प्रचार्या एमके जोश ने सभी विद्यार्थियों को उपहार दे कर सम्मानित किए। महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पठन-पाठन की सामग्री और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
मौके पर एलुमनी एसोसिएशन के कार्यकारी समिति का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष शोएब अख्तर, उपाध्यक्ष स्मिता तिग्गा, सचिव शोएब अली, कोषाध्यक्ष आरिफ आलम, अमित कुमार यादव को चुना गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से सिस्टर कैसलिन, सिस्टर जॉली,रोज एलिस, अमृत मिंज, नीलम तिर्की, विनय यादव, सेफाली प्रकाश, रोजी तिर्की, अरिफुल हक, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 244








