मगध संघमित्रा क्षेत्र के सलाहकार समिति का बैठक, कामगारों ने सीसीएल से मांगा अपना हक

टंडवा। मगध संघमित्रा क्षेत्र के सलाहकार समिति का बैठक बचरा अरुणोदय रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर वा जीएम यूनिट सचिव प्रेमचंद शामिल थे। बैठक में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष मजदूरों की समस्याओं को रखा। कामगारों ने एलएल, इंसेंटिव, महाप्रबंधक कार्यालय बचरा से हटाकर चमातु में शिफ्ट करने, सभी कांटा घरों में पीने का पानी की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण करने, सुरक्षा प्रहरी देने, परियोजना कार्यालय से लेकर कुडलूंगा मोड़ तक रास्ता बनाने, महिलाओ के लिए मगध परियोजना में कॉमन रूम बनाने, हजारीबाग एव रांची से ड्यूटी हेतु बस चलाने, क्लर्क थर्ड ग्रेड का परीक्ष अभिलंब लेने, मगध परियोजना के डिस्पेंसरी में महिला नर्स एवं महिला डॉक्टर की व्यवस्था करने, एक और नया एंबुलेंस देने, 13 दिन का वेतन देने समेत कई मांगों को सीसीएल प्रबंधन से किए।

बैठक में मगध संघमित्रा क्षेत्र महाप्रबंधक, क्षत्रिय कार्मिक प्रबंधक समेत कार्मिक प्रबंधक मानिक कुजूर मौजुद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *