मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया कुंदा का दौरा, सुने ग्रामीणों की समस्या



रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को कुंदा का दौरा किए। मंत्री को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने नवयुवक संघ दुर्गा क्लब में बने भव्य पूजा पंडाल पहुँच कर माता रानी के दर्शन कर राज्य वासियों के लिये सुख-समृद्धि व शांति की कामना किये। इस दौरान उन्होंने साप्ताहिक बाजार पहुँच कर ग्रामीणों की समस्या सुने। कई व्यवसायी ने मंत्री के समक्ष समस्या रखे। मंत्री ने लोगो के समस्याओं को दूर करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारीयो को फोन दिए।

मौके पर मुखिया मनोज कुमार साहु, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव, दिलीप प्रसाद यादव, मंत्री प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, पूर्व जीप सदस्य पृथ्वी गंझु,नगीना गंझु, सतेंद्र सिंह, अनिल प्रसाद यादव, महरु यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *