बैंक ऑफ इंडिया बरकट्ठा शाखा में शॉर्टसर्किट से लगा आग, लाखों का नुकसान





बरकट्ठा। हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड में स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आग लगने से लाखो रुपये की संपति जल कर नष्ट हो गया। घटना रविवार मध्य रात्रि की है। जानकारी हो की रविवार की रात करीब एक बजे बरकट्ठा थाना पुलिस गश्ती दल ने बैंक से आग का धुंआ देखकर सूचना थाना प्रभारी दिनेश कुमार को दी। थाना प्रभारी ने तत्काल बैंक के अधिकारी एवं बरही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी को जानकारी दी। जिसके बाद शाखा प्रबंधक पंकज कुमार शर्मा एवं अन्य बैंक कर्मी आनन फानन में रात्रि में ही बरकट्ठा पहुंच कर बैंक को खोला। शॉर्टसर्किट से हुई आगजनी बैंक का नोट कोटिंग मशीन, कैश काउंटर, दो सीपीयू, दो कम्प्यूटर, कुर्सी, पंखा समेत लगभग दस लाख रुपये की संपति को नुकसान हुआ है। दमकल गाड़ी और बैंक कर्मी गोलू कुमार, राजेश रजक, शंकर यादव, दिगम्बर रविदास, अमित कुमार ने आग बुझाने में सहयोग किया. शाखा प्रबंधक ने बताया कि थाना प्रभारी ने बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी घटना होने से टल गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *