बैंकों की सुरक्षा में अवैध हथियार का हो रहा हैं उपयोग, हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार


12 बंदूक, 63 गोली व 12 फर्जी लाइसेंस बरामद

गुमला। गुमला समेत कई जिलों में बैंक व कैश वैन की सुरक्षा में अवैध हथियार का उपयोग हो रहा है। फर्जी लाइसेंसधारी सुरक्षा गार्ड अवैध रूप से खरीदा गया हथियार का उपयोग सुरक्षा में कर रहे है। इसका खुलासा करते हुवे गुमला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बैंक, एटीएम, कैश वैन के आर्म्स गार्ड व ग्रामीणों के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार व गोली बरामद किया है। इन लोगों के पास से आर्म्स लाइसेंस भी फर्जी पाया गया है। साथ ही 12 पीस बंदूक, 12 बोर की जिंदा गोली 63, 12 आर्म्स लाइसेंस, एक मोहर डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट नवादा बिहार, दो मोबाइल व आइ कार्ड बनाने का प्लास्टिक बरामद हुआ है। पुलिस ने नकली लाइसेंस बनाने वाले धनबाद के रेशम बहादुर श्रेष्ठ उर्फ थापा व बंदूक और गोली को धनबाद से लाकर ऊंचे दाम में बेचने वाले गुमला निवासी धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

बरामद हथियार

धनबाद से लाकर गुमला में किया जा रहा था हथियार की सप्लाई


गुमला के एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बैंक, एटीएम व कैश वैन में आर्म्स गार्ड व कुछ लोगों के पास फर्जी लाइसेंस है. अवैध बंदूक व गोली भी रखे हुए है। वे सभी लोग प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्य कर रहे हैं। इस निमित टीम का गठन कर गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची व धनबाद में जांच शुरू की गयी। साथ ही फर्जी लाइसेंस बनाने व अवैध हथियार सप्लाई करने वाले की खोजबीन की गयी। जांच के क्रम में नकली लाइसेंस बनाने वाले धनबाद के रेशम बहादूर श्रेष्ठ उर्फ थापा को पकड़ा गया। उसने पुलिस को कई जानकारी दी. इसके बाद धनबाद से गुमला व अन्य जिलों में ले जाकर ऊंचे दाम में हथियार बेचने वाले गुमला निवासी धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों से पूछताछ पर 12 बंदूक व 63 गोली जब्त किया गया. जिसमें सात डीबीबीएल बंदूक व पांच एबीबीएल बंदूक है. वहीं 12 बोर की जिंदा गोली 63 पीस, 12 आर्म्स लाइसेंस, एक मोहर डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट नवादा बिहार व दो मोबाइल व आइ कार्ड बनाने का प्लास्टिक बरामद किया गया।

गुमला एसपी ने दूसरे जिले के एसपी को सुचना भेजा मेल से


एसपी ने कहा कि इस मामले में जिन लोगों के पास से बंदूक बरामद हुई है। उन लोगों की गवाही करायी जायेगी. साथ ही प्लेसमेंट एजेंसी की जांच होगी। हथियार कहां से आया है. इसकी भी जांच की जा रही है। संभवत: इस प्रकरण में कई लोग शामिल है। इसका भी खुलासा जल्द होगा। उन्होंने कहा कि जहां जहां ऐसे गिरोह के लोग सक्रिय हैं। वहां के एसपी को मेल के माध्यम से सूचना दी गयी है. शीघ्र ही मामले का उद‍्भेद्धन कर लिया जायेगा। मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआइ विवेक चौधरी, एसआइ मोहम्मद मोज्जमिल, एसआइ देवदत भारती, एसआइ सुदामा राम मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *