15 दिन में 6500 किलो मीटर राइडिंग कर जितेन्द्र पहुंचा उमलिंगला लेह लद्दाख, रचा कीर्तिमान

अरूण यादव

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित कंडाबेर के तिलक साव के 26 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने 15 दिन में 6500 किलो मोटर बाईक राइडिंग कर के हाईएस्ट मोटरेबल इन द वर्ल्ड उमलिंगला लेह लद्दाख पहुंचा। 15 दिनों में 6500 किलो मीटर बाईक राइडिंग कर 19024 फिट ऊंचाई पर स्थित उमलिंगला पहुंच जितेंद्र ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मोटर बाईक राइडिंग में नया कीर्तिमान स्थापित कर जितेन्द्र ने अपने देश, राज्य वा जिला का नाम रौशन किया है। बाईक राइडिंग में ख्याति स्थापित करने में जीतेंद्र को बड़े भाई अर्जुन गुप्ता का बड़ा सहयोग रहा।

जितेंद्र ने बताया कि सफर का शुरुवात 12 जून 2023 को रांची से शुरू किया गया। सफर के दौरान जीतेंद्र ने हजारीबाग, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर होते हुवे उमलिंगला  लेह लद्दाख बाइक से पहुंचकर अपना लक्ष्य पूरा किया। वहीं इनका वापसी कानपुर होते हुए रांची होगा।

सफर था कठिन, बुलंद हौसला से तय किए मंजिल

जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सफर काफी कठिन रहा। शुरावती दौर में सफर आसान था, लेह लद्दाख का सफर काफी कठिन रहा कंकरीली पत्थरों में वाहन चलाना काफी संघर्ष पूर्ण रहा परंतु हौसला हमेशा बुलंद रहा। सफर के 15 वें दिन 26 जून को मंजिल 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित उमलिंग ला पहुंच गया। जितेंद्र अपने इस सफलता का श्रेय अपने भाई वा पिता को दिया है। कहा की भाई के सहयोग के बिना ये सफर पूरा नहीं होता। पिता ने भी हमेशा हौसला बढ़ाया।

बताते चले को लखनऊ की महिला बाइकर पल्लवी फौजदार ने 15 दिन में अकेले ही 4000 किमी का सफर तय कर उमलिंग ला लेह- लद्दाख पहुंचने का रिकॉर्ड है। हालांकि इनका सफर दिल्ली से शुरू हुवा था। जो श्रीनगर होते हुवे लेह लद्दाख पहुंचा था। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *