केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिक लड़की को केरेडारी पुलिस ने तीन महीने बाद रांची से बरामद किया है। साथ पुलिस ने आरोपी बेला पेटो निवासी सोनु कुमार पिता किशुन साव को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ़ नाबालिक के मां के आवेदन पर थाना कांड सं-58/23, धारा-363/366(ए) भादवि के तहत मामला दर्ज करा कर सोनु कुमार पिता किशुन साव, शंकर साव पिता स्व बालक साव ग्राम बेला पेटो निवासी को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने टीम गठित कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची से नाबालिक लड़की वा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नाबालिक के बरामदगी की सूचना परिजनों को दे दिया गया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया जायेगा। वहीं नाबालिक का 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा।
नाबालिक को भगा कर मोबाइल नंबर बदल कर रह रहा था आरोपी
नाबालिक को भगा कर आरोपी सोनु कुमार रांची में मोबाइल नंबर बदल कर रह रहा था। बालूमाथ के एक युवक का नंबर आरोपी उपयोग कर रहा था। बिहार के एक दोस्त ने आरोपी के नंबर पर कई बार बात किया। मित्र का मोबाइल नंबर का कॉल डंप पुलिस ने निकाल कर छानबीन किया गया। आरोपी से उसके साथी ने 26 बार कॉल किया था, जिसका डिटेल्स मिलते ही केरेडारी पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने सोनू का पता बताया। मित्र के निशाहनदेही पर आरोपी सोनू को रांची से गिरफ्तार किया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








