प्रदेश व्यापी आह्वाहन के तहत राशन डीलरो द्वारा वितरण कार्य का किया बहिष्कार
बारां राशन डीलर संघ द्वारा पिछले पांच सालों से चली आ रही मांगो का राजस्थान सरकार द्वारा कोई समाधान नहीं होने से सभी राशन डीलरो ने अपने कार्य का बहिष्कार करके अपनी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा जहां तक उचित मूल्य दुकानदारों की मांगो की पूर्ति नहीं की जावेगी तब तक खाद्य सुरक्षा का वितरण कार्य नही किया जाएगा। मशीनों को डीलर संघ के अध्यक्षों के पास जमा करके सरकार के प्रति विरोध प्रकट करतें हुए प्रदेश व्यापी आह्वाहन का समर्थन करते हुएं सभी उचितमुल्य दुकानदार अवकाश पर चले जानें का निर्णय किया गया।अब खाद्य सुरक्षा से जुड़े गरीब एवम जरूरतमंद लाभार्थियों को समय पर गेहूं नही मिलने की स्वयं सरकार व विभाग की जिम्मेदारी होगी। उचित मूल्य दुकानदारों का कहना था की इतने सालो से सहानुभूति के साथ अपनी मांगों को लेकर के चल रहे आंदोलन के बाद भी सरकार द्वारा हमारी मांगों के प्रति कोई फैसला नहीं किया गया जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण के साथ साथ हमारी समस्याओं के कारण हमे एसा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।हम लोग विगत वर्षो से समय समय पर जरूरत मंद लोगो की सेवाए देते हुए आ रहे है। लेकिन सरकार द्वारा हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिससे सभी राशन डीलरो द्वारा जहां तक हमारी मांगों की पूर्ति नहीं की जा सके तब तक सभी अनिश्चित काल के लिए सामुहिक अवकाश पर रहने का निर्णय किया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








