बारां-धोकाधड़ी कर नकदी व जेवर चुराने के आरोप में 01 महिला समेत श्योपुर म.प्र का एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बारा राज कुमार चौधरी ने बताया कि 2 मार्च को फरियादि पूरणचन्द किराड़ निवासी मामोनी पुलिस थाना शाहाबाद पर एक लिखित रिपोर्ट दी उस मैं बताया मेरी पत्नी के मंगलसूत्र पायले 3 जोडी चांदी की, हार सोने का चुडी सोने की कानो के फूल 50000 रूपये नगद रुपये दुकान के दो अंगूटी सोने की मेरी पुत्र वधू उर्मिला ने मुकेश गुर्जर, दिलीप किराड़ के साथ मिलकर षडयन्त्र पूर्वक नींद की गोली खाने में मिलाकर हम दोनों को गहरी नींद में सुलाकर चुरा कर ले गयी है पुलिस ने ,प्रकरण दर्ज कर संख्या 138 / 23 धारा 420, 406,1208,323 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
ऐसे हुआ खुलासा ।
खुलासा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बारा ने जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारा के सुरवीजन व हेमन्त गौतम वृत्ताधिकारी वृत्त शाहाबाद के निर्देशन में किरदार अहमद उ0नि० थानाधिकारी थाना शाहबाद की टीम गठित कर प्रकरण के आरोपियों मुकेश गुर्जर व उर्मिला धाकड़ को डिटेन करते हुए बाद पूछताछ के जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर उक्त दोनो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया उर्मिला धाकड़ से पायल चांदी 2 जोडी, कानों को टोप्स 1 जोड़ी सोने के अगुठी 1 सोने की मंगल सूत्र 1 जोड़ी सोने की तथा 2500 रूपये बरामद किये गये प्रकरण में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार मुलजिम:-

1 मुकेश पुत्र किशन जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी मोराई थाना कराहल जिला श्योपुर म.प्र.)

  1. उर्मिला धाकड पुत्री दौलत धाकड पत्नि सुनिल मेहता जाति धाकड़ उम्र 27 साल निवासी खिरखिरी थानाकरहाल म.प्र. हाल मामोनी थाना शाहाबाद जिला बारा

पुलिस टीम-

  1. किरदार अहमद उनि थानाधिकारी थाना शाहाबाद जिला बारा (राज.) 1. रामचन्द्र सउनि थाना शाहाबाद जिला बारा
  2. सत्येन्द्र सिंह प्रभारी साईबर सैल बारा (अहम भूमिका) 3. उर्मिला महिला कानि 355 थाना शाहाबाद जिल बारा
  3. चन्दनसिंह कानि 274 थाना शाहाबाद जिला बारा 5. शेरसिंह कानि 835 थाना शाहाबाद जिला बारां
  4. अडीसाल कानि 740 थाना शाहाबाद जिला बारा
  5. सुनिल कानि0 315 थाना शाहाबाद जिला बारा
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *