बकरीद को लेकर कुंदा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, गांव में सुरक्षा व्यवस्था का लिए जायजा

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। चतरा जिला के कुंदा पुलिस ने बकरीद को लेकर बुधवार संध्या प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के बरुरा मुख्य बाजार, मंजार समेत विभिन्न गली मोहल्ले भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिए। फ्लैग मार्च कुंदा थाना प्रभारी कौसल कुमार सिंह ने नेतृत्व में किया गया। कुंदा के अलावा आस पास के गावों भ्रमण किए।

थाना प्रभारी ने दोनो समुदायों के बीच आपसी बैठक कर लोगों से बकरीद का पर्व शांति पूर्वक व आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अपील किया। फ्लैग मार्च में एसआई मोती रा, देवगम समेत कुंदा सशस्त्र बल के जवान शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *