केरेडारी। केरेडारी थाना प्रांगण में मुस्लिम भाईयो का त्योहार बकरीद को लेकर शांती समिति का बैठक बुधवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन सब इंस्पेक्टर नवीन पांडे ने किया। बैठक में मुस्लिम भाईयों ने बकरीद का त्योहार शांति पुर्वक मनाने का निर्णय लिये।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगो से बकरीद का त्योहार हर गांव में शांति पुर्वक मनाने का अपील किए। साथ ही गांव व समाज के सदर सिक्रेटी को शांति व्यवस्था के लिए सरकार के द्वारा जारी नियमों का पालन करने, सोशल मिड़िया में आने वाले अपवाद से परहेज करने, किसी तरह के धार्मिक या समाजिक अफवाह के संबंध में स्थानिय थाने में सुचना देने, हुड़दंग मचाने वालों को चिन्हित कर पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिए। साथ ही पर्व में प्रति बंधित वस्तुओं से दूर रहने को भी कहा।इन्होंने सभी ईद गाहो में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहने का भरोसा दिलाया।
मौके पर मुखिया झर्री महतो, महेंद्र रजक, सुरेश सिंह, राजेंद्र प्रजापति, अयुब अंसारी, मों सुलेमान, मों अब्बास, मों मोबारक, सलामत अंसारी, इम्तियाज, रामेश्वर साव, लालविहारी गंझु प्रीतम साव, अब्दूल समेत कई गण मान्य लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








