महुआडांड़। लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड में कई प्रधान मंत्री आवास योजना कई सालों से अधूरा है। लाभुक आवास का पैसा लेकर भी आवास को पूर्ण नही करा रहे है। अधूरे आवास योजना को लेकर महुआ डांड बीडीओ अमरेन डांग ने कार्यालय सभागार में सहयोगी कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किये। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बीडीओ ने अमरेन डांग ने पीएम आवास के अधूरे योजनाओं का समीक्षा किए। साथ ही बीडीओ ने सहयोगी कर्मियों को लाभुक से समन्वय स्थापित कर आवास का कार्य जल्द ही पूर्ण कराने का निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा जब तक पुराने आवास पूर्ण नही होंगे तक तक प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों को आवास का लाभ नही मिल पायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 433








