प्रेम प्रसंग में हुवा था श्याम सुंदर मरांडी का हत्या, दो हत्यारों को पुलिस ने भेजा जेल

बरकट्ठा। हजारीबाग जिला के गोरहर पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी शिबू बास्के पिता रामेश्वर बास्के ग्राम डूमरडीहा, कृष्णा हेंब्रोम पिता सीताराम हेंब्रोम ग्राम बाराडीह के रहने वाले है। इन पर श्याम सुंदर मरांडी पिता चरका मरांडी का हत्या करने का आरोप है।

इस मामले में गोरहर थाना प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है की श्याम सुंदर मरांडी पिता चरका मरांडी का हत्या अपराधियों ने कर दिया था। और अपराधी हत्या को दुर्घटना साबित करने के फिराक में थे। 08 जून 2023 को चरका मरांडी पिता स्व बाबू राम मरांडी के आवेदन पर 27/23 के तहत पुत्र श्याम सुंदर मरांडी का हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कांड के अनुसंधान के क्रम में पाया की श्याम सुंदर मरांडी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई है। इनकी मौत शिबू विश्वास पिता रामेश्वर ग्राम डूमरडीहा निवासी, कृष्णा हेंब्रोम पिता सीताराम हेंब्रोम बाराडीह निवासी के द्वारा हत्या की गई है। आरोपी शिबू बास्के पिता रामेश्वर बास्के ग्राम डूमरडीहा निवासी, कृष्णा हेंब्रोम पिता सीताराम हेंब्रोम बाराडीह निवासी ने अपने-अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया।

प्रेम प्रसंग में हुवा श्याम सुंदर मरांडी की हत्या, छानबीन में हुवा खुलासा

पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुवे बताया की श्याम सुंदर मरांडी की हत्या प्रेम प्रसंग में हुवा। 7 जून की रात्रि महूआ टांड निवासी मृतक श्याम सुंदर मरांडी ने अपने चार दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम डुमरडिहा थाना बरकट्ठा बाइक से गया था। घटना की रात्रि को अपने प्रेमिका से मिलने बगल के जंगल में मिलने पहुंचा। तभी वहां लड़की का चचेरा भाई पहुँच गया तत्पश्चात मित्र बुन्दीलाल हेम्ब्रम वहाँ से अपने दो साथी श्याम सुन्दर मरांडी एवं सुरेन्द्र को मोटरसाईकिल में बैठा कर भागने लगा। लड़की का चचेरा भाई अपने एक साथी के साथ एक मोटरसाईकिल से बुन्दीलाल हेम्ब्रम का पीछा करने लगा। लड़की के चचेरा भाई के हाथ में एक टाँगी था। इचाक बंडासिंगा मार्ग के बीच ग्राम बाराडीह के समीप लड़की के चचेरा भाई ने बुन्दीलाल हेम्ब्रम के मोटरसाईकिल में सबसे पीछे बैठे श्याम सुन्दर मरांडी के सिर में टाँगी से जोर से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे श्याम सुन्दर मराठी वहीं सड़क पर गिर गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गया था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *