हजारीबाग। जिला टास्क फोर्स के द्वारा कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तीन गांव में अवैध रूप से संचालित क्रसर संचालकों पर कार्रवाई किया गया। जिला टास्क फोर्स ने हेसाकुदर, गुरी व शाहपुर में चार क्रसर को ध्वस्त कर दिया गया। वही संचालको के विरूद्ध खनन इंस्पेक्टर के लिखित आवेदन पर कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि प्रकाश यादव (पिता गोवर्धन यादव), शशिकांत मेहता (पिता कृष्णा मेहता), विनोद सिंह (पिता नागेश्वर सिंह), पुनित ठाकूर (पिता बुधन ठाकुर) सभी चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। टास्क फोर्स की छापेमारी अभियान में कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी (प्रदुषण नियंत्रण पर्षद) अशोक कुमार यादव स्थानीय पुलिस बल मौजूद शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 311








