परियोजना क्षेत्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहा एनटीपीसी, सफल बच्चों को किया सम्मानित

हजारीबाग। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा बड़कागांव प्रखंड के जुगरा गांव में निशुल्क कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालित किया जा रहा है। इस कोचिंग में पढ़ने वाले कुल 80 बच्चों में से 19 बच्चों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले इन 19 बच्चों में कुल 18 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन्हीं प्रतिभावान बच्चों को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के द्वारा सम्मानित किया गया।

एनटीपीसी ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी को सोलर लैंप दिया जिससे वे बिजली ना रहने की अवस्था में अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से कर पाएं। टॉपर्स की बात करें तो गौरव कुमार ने 88% अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। वहीं आकाश कुमार एवं सुजीत कुमार ने 85.4% निशु कुमारी एवं सौरभ कुमार ने 83.2% अंक लाकर कोचिंग संस्थान एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

जुगरा में कोचिंग संस्थान ना होने की वजह से यहां के बच्चों को दूर चलकर बड़कागांव जाना पड़ता था लेकिन एनटीपीसी के सहयोग से निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था के बाद अब आसानी से इस गांव के बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर पा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अनिकेत नायक, उप मुखिया आकांक्षा कुमारी, एवं एनटीपीसी के एले एवं आरएनआर विभाग के अपर महाप्रबंधक पंकज ध्यानी, उप महाप्रबंधक एसके सेनापति, शिक्षक गण वा कई अधिकारी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *