महुआडांड़। महुआडांड़ प्रखंड के अम्बोटोली पंचायत के जरहाटोली से गुड़गुड़टोली तक सड़क बिलकुल खराब है। मानसून के पहली बारिश ने ही गांव के विकास का पोल खोल कर रख दिया। बारिश के पानी से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है। लोगो को चलने फिरने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होता है।
सड़क में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने में काफी दिक्कत का समाना करना पड़ता है। जरहाटोली गाँव जाने वाली सड़क में कीचड़ होने के कारण स्कूली बच्चे ट्रेक्टर में सवार होकर जान जोखिम में डाल कर स्कूल आना जाना करते है। कई बच्चें तो सड़क खराब होने पर समय से स्कूल भी जाते है। बच्चों ने मुखिया, प्रशासन से सड़क मरम्मत करने की मांग की है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 378








