करैत सांप काटने से युवक की मौत, परिजनों में शोक का लहर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोसाई बलिया निवासी मोहम्मद जफर उम्र 22 वर्ष पिता मोहम्मद मुमताज का मौत करैत सांप काटने से हो गया। घटना 25 जून देर रात की है। परिजनों ने बताया कि युवक अपने चाचा बबलू के पास पतरातू प्रखंड स्थित पोडा गेट गया था। रात में बेड पर सोने के क्रम में करैत सांप ने काट लिया।

परिजनों द्वारा इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। जफीर घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। जफर के मौत से परिजनों में शोक का लहर है। जफर के मौत के बाद माता- पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक बड़कागांव स्थित राजधानी वस्त्रालय में मजदूरी का काम करता था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *