बड़कागांव के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 6 बाल मजदूरों को कराया गया मुक्त


बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस प्रशासन के द्वारा बाल मजदूरी को लेकर प्रखंड क्षेत्र भर में संचालित होटलों वा अन्य प्रतिष्ठानों में छापामारी किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे एवं थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में बनाए गए छापामारी दल ने होटलों वा विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले 6 बाल मजदूरों को सोमवार को मुक्त कराया गया।

छापामारी अभियान में बड़कागांव के सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार एवं पुलिस दल, पंचायती राज विभाग के प्रखण्ड समन्वयक आशीष कुमार पासवान, जन सेवा परिषद से सी.एस.डब्ल्यू एवं चाईलाईन टीम लीडर रंजीत कुमार चौबे, गुलेश्वर कुमार, मेघनाथ महतो, प्रमिला देवी एवं अन्य लोग शामिल थे। इस मामले में बड़कागांव थाना में जीडी दर्ज की गई है। इसके बाद सभी बाल मजदूरों बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जन सेवा परिषद हजारीबाग कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन के साथ मिलकर बाल मजदूरी के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *