टाइग़र रिजर्व क्षेत्र से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने को लेकर पंकज यादव डीसी को सौंपा पत्र

सूरज कुमार

महुआ डांड। सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने टाइग़र रिजर्व क्षेत्र से अवैध बालू का उठाव अधिकारियों के संरक्षण में होने का आरोप लगाया है। पंकज यादव ने अवैध बालू उठाव को लेकर लातेहार डीसी से शिकायत किए है।पंकज यादव ने पत्र में लिखा है कि संस्था सेंटर फॉर आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में कार्य करती है। मेरी एक जनहित याचिका (पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड सरकार PIL no: 6445/2019) पलामू प्रमंडल में अवैध खनन पर रोक लगाए गए हैं। वर्तमान में राज्य भर में एनजीटी के बालू उठाव पर पूर्णत: प्रतिबंध है, इसके बावजूद लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी प्रमंडल के बारेसाढ़ रिजर्व एरिया के पचनदिया, बघढुलवा नाला से बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू का उठाव लगातार जारी है। श्री यादव ने अवैध बालू के उत्खनन पर संज्ञान लेते हुए शामिल कर्मियों पर कार्रवाई करने का अपील किए है। आवेदक ने पत्र के साथ नदी में हो रहे बालू उठाव की तस्वीर भी उपायुक्त को उपलब्ध कराएं है।

बताते चलें कि पंकज यादव जनहित मामले को लेकर दर्जनों जनहित याचिका झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल की है। तथा वर्तमान में पलामू प्रमंडल में हो रहे अवैध खनन को जांच को लेकर एक एसआईटी का गठन पंकज के याचिका पर ही हुई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *