महुआडांड थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति का बैठक, पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय




सूरज कुमार महुआडांड़

महुआडांड़। महुआडांड़ थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने की। बैठक में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने बकरीद की अग्रिम बधाई देते हुये पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। आगे कहा कि त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए साथ ही किसी भी समुदाय की भावना आहत न हो इसका भी ख्याल रखें। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नही दे साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट तथा भ्रामक तथ्य पोस्ट कर विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कहे।

मौके पर बीडीओ अमरेन डांग, जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, थाना प्रभारी आशुतोष यादव, उप प्रमुख अभय मिंज, सदर इमरान खान, परवेज आलम,सेक्रेट्री मजहर खान, मो मनोवर, जावेद अहमद, फा दिलीप एक्का, हिंदु महासभा उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहारी लाल जायसवाल, मुखिया समेत कई गण मान्य लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *