दो मोटर साईकिल आपस में भिड़े, दो लोग गंभीर रूप से घायल रेफर

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के लयशुकवार के समीप मोटर साइकिल दुर्घटना में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल केरेडारी थाना क्षेत्र के केमो के संजीत पांडे वा टंडवा के नावाडीह निवासी रंजीत महतो हैं। दोनो घायलों को गंभीर चोटे आई हैं। संजीत पांडे का दोनो पैर टूट गया हैं वही रंजीत महतो का बायां पैर टूट गया हैं। दोनो घायलों को केरेडारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया हैं। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि संजीत पांडे मोटर साइकिल से टंडवा से केरेडारी आ रहे थे, वहीं रंजीत केरेडारी से टंडवा अपना घर जा रहा था। इस बीच लायसुकवार के समीप नशे में धुत रंजीत ने संजीत को अपने चपेट में ले लिया। वाहनों के टक्कर में दोनो बुरी तरह से घायल हो गए। वही वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। केरेडारी पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *