जमीन घेराबंदी करने गुंडों के साथ पहुंचे भूमाफिया, मुखिया पति की बाइक तोड़ी

बेंगाबाद. बेंगाबाद-गिरीडीह मुख्य मार्ग महुआर गांव रविवार की सुबह रणक्षेत्र में तब बदल गया जब एक भूमाफिया अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंच गया। हॉकी स्टिक, बल्ला व धारदार हथियार के साथ माफिया के समर्थन में युवक बाइक से पहुंच गए और एक विवादित जमीन के अंदर मकान बनाने में जुट गए। युवक सडक पर मारने मरने के मूड में थे और जोर जोर से गाली गलौज कर रहे थे जिससे आसपास के घरवालों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची , पुलिस देख सभी काम छोड़ इद्दर उधर फरार हो गए। पुलिस के जाते ही पुनः काम शुरू हो गया। कुछ ही देर में दावा करने वाले व्यक्ति वहां पहुंचे भी पहुँच गए और बनाये अस्थाई घर से अलबेस्टस उखाड़ दिया। इस बीच महुआर पंचायत के मुखिया पति महेंद्र चौधरी अपनी बाइक से पहुंचे। उसे देखते ही माफिया समर्थक आग बबूला हो गए। उसपर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मारने दौड़े। मौका देख मुखिया पति जान बचाकर खिसक गए जबकि माफिया समर्थकों ने उसकी बाइक को हॉकी स्टिक से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। माहौल खराब होने की सूचना पर थाना प्रभारी शशि सिंह दलबल के साथ महुआर पहुंचे। पुलिस ने माफिया व उसके समर्थकों को खदेड़ भगा दिया। एक बाइक व कुछ को पकड़ थाना ले आई। फिलहाल महुआर गांव में तनाव का माहौल है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *