गोला के रकुवा में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का बैठक, परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श

रामगढ़। रामगढ़ जिला स्थित गोला प्रखंड के रकुवा में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी संतोष पांडे व संचालन बसंत तुरी ने किया। बैठक में आगामी 6 दिसंबर दिन बुधवार को किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को चर्चा किया गया। कार्यकर्ताओं ने हर घर हर प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का संकल्प लिए।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो शामिल हुवे। जहां कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी ने पंकज महतो का स्वागत किए। श्री पंकज महतो ने कहा की रामगढ़ विधानसभा में परिवर्तन की लहर है। पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यकाल में सिर्फ रामगढ़ में सिर्फ लूट हुई हैं। विकास के नाम पर ग्रामीणों के साथ छलावा हुवा हैं। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। बैठक में जिलानी खान, सतीश चंद्र मंडल, भागीरथ विश्वकर्मा, धनेश्वर करमाली, बसंत तुरी, गोवर्धन तुरी, कैलाश तुरी, बालेश्वर तुरी, लक्ष्मण तुरी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *