गुमला। गुमला जिला के बिशुनपुर पुलिस ने छापामारी कर पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादी लोहरदगा जिले के पेशरार निवासी विवेक उरांव (25), सोमनाथ खेरवार (21) व बिशुनपुर थाना के जमटी गांव निवासी बसंत महली (23) है। तीनों उग्रवादियों को पुलिस ने मेडिकल कर मंगलवार को जेल भेज दिया।एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने बताया कि इन तीनों उग्रवादियारें ने कुछ दिन पहले बिशुनपुर थाना के टेमरकरचा में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले किया था। उग्रवादियों के निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा, जिसमें 0.315 की गोली लगी हुई है। घटनास्थल से मजदूरों का लूटा चार मोबाइल, पीएलएफआइ संगठन का दो खाली पर्चा व एक बाइक नंबर जेएच 08 जे 4521 बरामद किया है। एसपी ने बताया कि एसआइटी टीम ने सबसे पहले केरार गांव निवासी विवेक उरांव उर्फ पिंटू उरांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से मजदूरों से लूटे दो मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में उसने अपने साथ उक्त कांड में शामिल अन्य दो साथियों के नाम बताये। इस मामले में और दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उनकी पहचान की गयी है। फरार उग्रवादी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र के केरार गांव निवासी विवेक उरांव व सोमनाथ खेरवार पर पेशरार थाना में 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है।
छापामारी में अभियान एएसपी गुमला मनीष कुमार, अभियान एसपी लोहरदगा दीपक पांडेय, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिशुनपुर थानेदार कुंदन कुमार, गुरदरी थानेदार सदानंद सिंह, एसआइ अमित कुमार चौधरी, एसआइ अनिल मंडल सहित बिशुनपुर व गुरदरी थाना के जवान शामिल थे.
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





